सोनौली:सियरहिया कांड के पीड़ितों से मिले भाजपा नेता समीर त्रिपाठी

सोनौली:सियरहिया कांड के पीड़ितों से मिले भाजपा नेता समीर त्रिपाठी

सोनौली:सियरहिया कांड के पीड़ितों से मिले भाजपा नेता समीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर के सियरहिया के पीड़ितों से मिलने आज शुक्रवार की दोपहर को नौतनवा विधानसभा के भाजपा नेता समीर त्रिपाठी उनके गांव पहुंचे और पीड़ित महिलाओं से मिल कर उनकी पीड़ा सुने और उन्हें आश्वस्त किया कि निर्दोष व्यक्तियों का उत्पीड़न नहीं होगा, गांव में अमन चैन के लिए उच्चाधिकारियो से मिलकर वार्ता किया जायेगा।
पीड़ितों से मिलने के बाद सोनौली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह के आवास नौनियया गाव भी गए वहां बबलू सिंह से मिले उन्हें आश्वस्त किया और कहां कि यह घटना निन्दनीय है।
समीर त्रिपाठी सोनौली कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर सोनौली से भी मिले और पूरी घटना की जानकारी ली उन्होंने कहा कि निर्दोष व्यक्तियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से अनुराग मणि त्रिपाठी, नन्हे सिंह, अजय सिंह, सुभाष यादव, प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष यादव, सागर विश्वकर्मा, बबलू सिंह सहित दर्जनों भाजपाई नेता मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे