नेपाल : भारतीय मुद्रा के साथ ना जाए नेपाल ,अब दो सौ के नोट पर भी लगा प्रतिबंध 

नेपाल : भारतीय मुद्रा के साथ ना जाए नेपाल ,अब दो सौ के नोट पर भी लगा प्रतिबंध 

नेपाल : भारतीय मुद्रा के साथ ना जाए नेपाल ,अब दो सौ के नोट पर भी लगा प्रतिबंध 
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो:
नेपाल सरकार द्वारा आज से भारतीय 200 के नोट पर भी प्रतिबंध लगा दिए जाने की खबर है। भारतीय बड़े नोटों पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है। दो हजार व पांच सौ के नोट पर पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है।
बता दे की नेपाल के सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने गुरुवार को काठमांडू में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भारतीय दो सौ रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब दो हजार, पांच सौ और दो सौ के भारतीय नोट नेपाल के किसी भी सरकारी, अर्ध सरकारी या व्यापारिक संस्थानों में मान्य नहीं होंगे।
बताया गया है की भारतीय नोटों पर लगाए गए प्रतिबंध का कारण नेपाल में लगातार पकड़े जा रहे नकली नोट बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिकों के पास नकली और असली नोट को पहचानने का कोई भी आधार नहीं है। इससे नकली भारतीय नोटों को पहचाने में काफी कठिनाई होती थी। सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने मीडिया को बताया कि नेपाल में भारतीय बड़े नकली नोट पकड़े जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस पर रोक लगाई गई है

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे