गोरखपुर: पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद के घर डकैती, रुपये-जेवरात के साथ राइफल भी ले गए डकैत

गोरखपुर: पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद के घर डकैती, रुपये-जेवरात के साथ राइफल भी ले गए डकैत

गोरखपुर: पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद के घर डकैती, रुपये-जेवरात के साथ राइफल भी ले गए डकैत
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के दवनाडीह गांव निवासी पूर्व मंत्री सपा के लोकसभा प्रत्याशी राम भुआल निषाद के घर रविवार की रात डकैती हुई। डकैतों ने राम भुआल के भतीजे को तमंचा दिखा कर बंधक बना लिया। घर में रखी 315 बोर की लाइसेंसी राइफल, मैगजीन, कारतूस, 50 लाख रुपये के जेवरात, 2 लाख रुपये नकद और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। इतना ही नही परिवार के कुछ सदस्यों को नशीली गैस से उन्होंने बेहोश भी कर दिया।
बता दे की लोकसभा चुनाव में सदर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद दवनाडीह गांव में निवास करते हैं। पिछले दिनों उनकी माता गुलाबी देवी का निधन हो गया। घर पर राम भुआल के साथ उनके भाई रामदरश, राम भरत, मनोज, चाचा राम बहाल और राम सूरत संयुक्त रूप से ही निवास करते हैं। मॉ का ब्रह्मभोज अभी नहीं हुआ है। इस कारण सभी का परिवार गांव पर ही है। रात में भोजन करने के बाद परिवार के कुछ लोग छत और कुछ लोग कमरों में सोने चले गए। रात को लगभग 1.30 बजे छत पर सो रहा मनोज का पुत्र आदित्य पानी पीने के लिए पहली मंजिल पर आया। डकैतों ने उसे पकड़ लिया। एक कमरे में ले जाकर मारपीट कर हथियार के बल पर चुप करा दिया। इस दौरान अन्य डकैत कमरों में सामानों को खंगालने में लगे रहे। डकैतों ने कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी बंद कर दिया। जब डकैत जाने लगे तो आदित्य ने शोर मचाया। तब परिवार के लोग जागे लेकिन तब तक डकैत खिड़की के रास्ते निकल गए। आदित्य ने बताया कि डकैतों की संख्या 6 से अधिक थी। उन्होंने अपने रुमाल में नशीला पदार्थ डाले हुए थे। जिससे सुंघा कर वे लोगों को बेहोश कर दिए। रामभुआल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई मनोज घर के बाहर ही सो रहा था। उस पर भी नशीला पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। डकैत मनोज की लाइसेंसी 315 बोर की राइफल भी ले गए हैं। कोतवाल चंद्रभान सिंह के मुताबिक डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे