नेपाल में भारतीय पयर्टको का होगा हर सम्भव मदद—- उद्योग, पर्यटन मंत्री

नेपाल में भारतीय पयर्टको का होगा हर सम्भव मदद---- उद्योग, पर्यटन मंत्री

नेपाल में भारतीय पयर्टको का होगा हर सम्भव मदद---- उद्योग, पर्यटन मंत्रीनेपाल में भारतीय पयर्टको का होगा हर सम्भव मदद—- उद्योग पर्यटन मंत्री
नेपाल सरकार एवं टूरिज्म विभाग ने उठाया कदम सीमा पर पर्यटको को मिलेगीं तमाम सहुलियते।

नेपाल में भारतीय पयर्टको का होगा हर सम्भव मदद---- उद्योग, पर्यटन मंत्रीआई एन न्यूज भैरहवां डेस्क:
नेपाल में भारतीय पयर्टको का होगा हर सम्भव मदद। आप सबका सुखमय समय बीतेगा। भारत नेपाल के बीच प्राकृतिक हिसाब से भी हमारे संबंध अटूट है। हमारे पूर्वज रहे और न रहे तब भी हमारे सम्बंध रहे। हम स्मृधि की यात्रा में है। हम दोनो देशो के साथ रह कर प्रगति चाहते है। उक्त बाते सोमावार की देर रात तक भैरहवां कस्बे के एक होटल में महत्मा गौतम बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी आओं शांति का संदेश फैलाओ के मूल नारे के साथ आयोजित इंडो नेपाल रिलेशन एवं पर्यटन व्यवसाय के बढ़ावे के लिए भारत नेपाल के पत्रकारो एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगो की बैठक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल के लीला गिरी उद्योग, पर्यटन, वन, वातावरण र जलवायु मंत्री ने कहीं।
पर्यटन मंत्री ने कहां की हमें खुशी है की हमें लुम्बिनी पर बात करने का मौका मिला है। उन्होनें भारतीय मीडिया कर्मियों का स्वागत किया और कहां की भारतीय पर्यटकों की सुविधाओं का हरसंभव ख्याल रखा गया है। नेपाल कस्टम को छोड़कर कहीं कोई टैक्स नहीं लगता है। मित्रवत संबंध के लिए दोनो तरफ से पहल जरूरी होता । नेपाल में पर्यटन काफी सास्ता है। पर्यटन बढावे के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ लीला गिरी उधोग पर्यटन मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके उपरान्त नेपाल के पर्यटन व्यवसायी विष्णु शर्मा ने अतिथियो का स्वागत किया और कहा कि भारत नेपाल के संबंधों में मधुरता लाने में पत्रकारो की अहम भूमिका होता है। भारत की तरफ से गोरखपुर से आये नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहां की भारत नेपाल का बहुत पुराना संम्बंध है।भारतीय पर्यटको की संख्या बढाने के लिए नेपाल सरकार को मुख्य विन्दुओ पर ध्यान देना होगा। उन्होने कहां की भन्सार में सुविधा मिलनी चहिए, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे बैरियरो को हटाया जाय, सभी सुविधाए एक स्थान पर मिले तो पर्यटन को काफी बढावा मिलेगा और पर्यटको के बीच नेपाल की छवि सुधरेगा । पर्यटन व्यवसाय के बढावा के लिए हर समय सहयोग के लिए तैयार है।
नेपाल भारत मैत्री समाज नेपाल के अध्यक्ष डा० शान्त कुमार शर्मा ने कहां कि आज का यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। मीडिया की भूमिका हमेशा महत्व पूर्ण रहा है। पर्यटन व्यवसायी सीपी श्रेष्ठ ने कहां की लुम्बिनी में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर बीस लाख पर्यटको को लाने की योजना है।
इसी क्रम में भारतीय पत्रकार राजेश सिहं ने लुम्बिनी भ्रमण 2019/2020 की सफलता के लिए सभी को शुभकामना दी, पत्रकार राजनरायन मिश्रा ने कहां की भारत नेपाल का रोटी बेटी का सम्बंध है। पूरी दुनिया गौतम बुद्घ की दीवानी है। गौतम बुद्ध नेपाल में पैदा हुए लेकिन हम उन्हें अपना नहीं पाये, नेपाल से खूबसूरत जगह पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। मेयर भैरहवा हरि प्रसाद अधिकारी ने कहां की विकास में तमाम अवरोध आ रहे है फिर भी पयर्टन में बढावे के लिए हम हर समय सहयोग के लिए तैयार है। पत्रकार राजेश सिहं, राजनरायन मिश्र,अनिल गुप्ता को नेपाल का ढाका टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। और पर्यटन मंत्री ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

एक नेपाली पत्रकार ने भारतीय सैलानियों की परेशानी को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय टूरिस्ट सबसे अधिक आते है लेकिन उन्हे हम क्या दे रहे है यह किसी को पता नहीं है।
भारतीय पत्रकार राकेश कुमार ने कहा कि पर्यटकों को बढ़ावे के लिए लुम्बिनी को कुशीनगर से जोड़ने के लिए एक पर्यटक बस चलाया जाय और बार्डर पर स्थित दलालो पर रोक लगनी चहिए तभी पर्यटको की संख्या बढेगी। नेपाल में शांति रहेगा तभी पर्यटन को बढावा मिलेगा। बौधभिक्षु अवधेश त्रिपाठी लुम्बिनी विकास ने लुम्बिनी भ्रमण वर्ष की सफलता के लिए शुभकामनाए दी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे