नेपाल: पोखरा में पोलैंड का नागरिक गिरफ्तार

नेपाल: पोखरा में पोलैंड का नागरिक गिरफ्तार

नेपाल: पोखरा में पोलैंड का नागरिक गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली बॉर्डर:
नेपाल के पर्यटक नगरी पोखरा में अवैध रुप से रह रहे एक पोलैंड के नागरिक को पर्यटक पुलिस कास्की ने गिरफ्तार कर लिया है । कास्की के सहायक पुलिस
निरीक्षक रविन पाण्डे ने बताया है की पोखरा में अवैध रुप से रह रहे रहा राकोल मार्किन नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। विदेशी नागरिक अवैध रुप से पोखरा में लंबे समय से पर्यटक स्थल लेकसाइड, खहरे और पृथ्वीचोक के आसपास घूम कर रह रहा था।
पकड़े गये विदेशी युवक के पास बीजा, पासपोर्ट कुछ भी नहीं है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कारबाही के लिये अध्यागमन कार्यालय पोखरा को सौपे जाने की खबर है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे