नेपाल : पहाड़ों पर बारिश के कारण शुरू हुआ भूस्खलन, कई मार्ग हुए अवरुद्ध

नेपाल : पहाड़ों पर बारिश के कारण शुरू हुआ भूस्खलन, कई मार्ग हुए अवरुद्ध

नेपाल : पहाड़ों पर बारिश के कारण शुरू हुआ भूस्खलन, कई मार्ग हुए अवरुद्ध
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल में बरिश से कई मार्गो के अवरुद्ध होने की खबर है काठमांडू व पोखरा मार्ग भी अवरुद्ध होने की सूचना आ रही है।
बता दे की गुरुवार की देर रात को बुटवल-पोखरा मार्ग पर पाल्पा, सिद्धबाबा व केराबारी के पास भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने घंटों मशक्कत कर जेसीबी से मलबा हटवाया। तब कहीं जाकर अब रास्ता वन वे ही खुल पाया है। इसी तरह मुग्लिंग के पास रास्ते पर पहाड़ गिरने से नरायनघाट-काठमांडू मार्ग भी कई स्थानों पर अवरुद्ध होने की खबर है। इन मागौ पर कई पर्यटक व यात्री वाहन फंसे हुए हैं। बड़ी मशक्कत से वाहनों को एक-एक कर निकाला जा रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने की खबर से सोनौली सीमा पर भी तमाम पर्यटक रुके हुए हैं। बारिश के कारण पहाड़ी रास्तो पर फिसलन होने से भी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है जिसके कारण लोग खासा परेशान रहते है।
भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से सटे बेलहिया कस्बे में स्थित यातायात व्यवसाय से जुड़े एक व्यवसाई ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार बारिश होने के कारण भूस्खलन शुरू हो गया है। जिसके कारण देर रात को वाहनों का आवागमन भी ठप चल रहा है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे