गोरखपुर:एसपी यातायात पर लगे आरोपो की जांच करेंगे एसपी महाराजगंज

गोरखपुर:एसपी यातायात पर लगे आरोपो की जांच करेंगे एसपी महाराजगंज

गोरखपुर:एसपी यातायात पर लगे आरोपो की जांच करेंगे एसपी महाराजगंज
एसपी यातायात पर लगे आरोपो की सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर के एसपी यातायात पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच महाराजगंज जिले के एसपी रोहित सिंह सजवान करेंगे। एसपी याता यात इस समय भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे होने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।
एसपी यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई कई खबरों को पोस्ट कर खुद को निर्दोष बताते हुए जांच को भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का परिणाम बताया है। इस पर लोग मिली जुली प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके समर्थन में तो कुछ ने विरोध में पोस्ट लिखा।उक्त आरोपो की जांच एसपी महराजगंज रविवार से शुरू कर सकते है।
बता दे की होमगार्डो ने सहायक कंपनी कमांडर की मौत के बाद एसपी यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीते रविवार को गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
आईजी जयनारायण सिंह को होमगार्डो ने पत्र लिखकर एसपी यातायात और उनके सहयोगियों पर धांधली करने का आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आइजी ने मामले की जांच एसपी महराजगंज रोहित सिंह सजवान को सौंपे जाने की खबर है। कल रविवार से वह मामले की जांच शुरू कर सकते है। इधर एसपी यातायात ने शिकायत को झूठा बताया है और कहां है की एक साजिश के तहत झूठी शिकायत किये जा रहे हैं। उन्होंने समाचार पत्रों में छपी खबर फेसबुक पर पोस्ट करके लिखा है ईमानदारी का यह सिला है। जिसके बाद पक्ष और विपक्ष में कमेंट की भरमार लग गई। कुछ लोग इनके कार्यो की सराहना कर रहे तो कोई ईमानदारी का अलाप करने का आरोप लगा रहे है।
फिलहाल सोशल मीडिया फेसबुक पर एसपी यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा के मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरु कर दिया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे