नेपाल : भारतीय वाहनों से भैरहवा भन्सार कार्यालय में नगद लेनदेन पर लगी रोक, अब बैंक में जमा होगा पैसा

नेपाल : भारतीय वाहनों से भैरहवा भन्सार कार्यालय में नगद लेनदेन पर लगी रोक, अब बैंक में जमा होगा पैसा

आई एन न्यूज भैरहवा नेपाल :
नेपाल के बेलहिया से नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय दो एवं चार पहिया वाहनों से भैरहवा भन्सार कार्यालय में नगद लेन देन पर रोक लगा दिया गया है। भारतीय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया में हेल्प डेस्क तथा एक राष्ट्रीय वाणिज्य बैंक की शाखा स्थापित की गई है। जिसमे वाहनों से लिये जाने वाले शुल्क को अब सीधे बैंक में जमा करना होगा। पहले भारतीय दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को जिन्हें भैरहवां नगर पालिका से आगे जाना होता था उन्हें बेलहिया भन्सार कार्यालय में नगद पैसा जमा कर भन्सार बनवाना पड़ता था। जिससे भारतीय यात्रियों को काफी असुविधा होती थी।
भैरहवा कस्टम चीफ कमल भटराई ने बताया है की भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया के मुख्य गेट शाखा पर भारतीय यात्रियों को अपने वाहनों के भन्सार कराने के लिए अब इधर उधर भटकना नही पड़ेगा। जानकारी के अभाव में यात्री दलालों के चक्कर में फंस के ठगी के शिकार हो जाते थे। इन सभी शिकायतों को देखते हुए गेट शाखा पर नगद लेन देन पर रोक लगाते हुए एक राष्ट्रीय वाणिज्य बैक की शाखा और हेल्प डेस्क का मंगलवार को शुभारंभ किया गया है। जिसमे सभी यात्रियों का तत्काल ऑनलाइन फार्म भरा जाएगा और यात्रियों को भन्सार शुल्क बैंक में जमा करना होगा। इस सुबिधा से दो एवं चार पहिया वाहनों से नेपाल घूमने जाने वाले भारतीय यात्रियों को अब कोई असुविधा नही होगी। Nepal

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे