नेपाल : कई जिला राजधानी से कटा, भारी बारिश व भू-स्‍खलन में, 12 की मौत, आधा दर्जन लापता

नेपाल : कई जिला राजधानी से कटा, भारी बारिश व भू-स्‍खलन में, 12 की मौत, आधा दर्जन लापता

नेपाल : कई जिला राजधानी से कटा, भारी बारिश व भू-स्‍खलन में, 12 की मौत, आधा दर्जन लापता
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई जिले राजधानी काठमांडू से संपर्क कट गया है। इस दौरान अलग-अलग स्थनों पर हुए भूस्खलन से 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि आधा दर्जन लोगों के लापता होने की खबर है। नेपाल के पश्चिमी जिले गुल्मी में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते भारी प्रभाव देखने को मिल रहा है। आवागमन भी वाहनों का प्रभावित हुआ है।
नेपाल के गुल्मी जिला पुलिस कार्यालय के निरीक्षक रविंद्र खड़का ने बताया कि जिले के लिमघा और थुलो लुंपेक इलाकों में सोमवार की रात भूस्खलन हुआ। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। थुलो लुंपेक के भूस्खलन में कई घर ढह गए, जिससे घर में रह रहे लोग घायल हो गए हैं। दो मृतकों की पहचान दर्शन तारामु (7) और तिल कुमारी (31) के रूप में हुई है। लिमघा इलाके में भूस्खलन के चपेट में आए एक मकान के सात लोगों की मौत हो गई।
मृतकों के शवों को पहचानना मुश्किल है क्योंकि उनके शव क्षत विक्षप्त अवस्था में निकाले गए हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके शवों के कई टुकड़े हो गए थे। गुल्मी जिला के मुख्य जिला अधिकारी यदुनाथ पौडेल ने बताया कि भूस्खलन में पांच लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। इलाके में भूस्खलन जारी है। वहां के सभी लोगों को समीप के एक स्कूल में रखा गया है। उन्होंने कहा कि नेपाल पुलिस, नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौके पर लोगों को निकलाने के काम में जुटे हुए हैं।
इतना ही नहीं भारी बारिश के कारण राजधानी थी कई जिले कट गए हैं जहां रोजमर्रा के सामानों की किल्लत मची हुई है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे