नेपाल : माया देवी चैरिटेबल संस्था ने शिविर लगा कर लोगों को सस्ता भोजन कराया

नेपाल : माया देवी चैरिटेबल संस्था ने शिविर लगा कर लोगों को सस्ता भोजन कराया

आई एन न्यूज़ भैरहवां नेपाल :
रुपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगर पालिका में स्थित भीम अस्पताल के मैदान में माया देवी चैरिटेबल संस्था की तरफ से 25 रुपये में लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराया।
नेपाल : माया देवी चैरिटेबल संस्था ने शिविर लगा कर लोगों को सस्ता भोजन कराया
इस समारोह में मुख्यअतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक बोहरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लिये स्वयं जागरूक होकर समाज की सेवा करना यही मानव धर्म है। मैं संस्था के अध्यक्ष रवि रौनियार तथा उनके सहयोगियों को इस पुनीत कार्य के लिए दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं जिससे ये लोग आने वाले समय मे समाज के लिए इससे भी बढ़ चढ़ कर सेवा करें।
माया देवी चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष रवि रौनियार ने बताया कि इस संस्था की शुरुआत मैंने अपनी माता के अधुरे सपने को पूरा करने के लिए इस समाज सेवा के कार्य कर रहा हूं, आज मेरी माँ नही हैं लेकिन ये समाज ही मेरे लिये माँ बाप भाई बहन तथा मित्र है। समाज सेवा का यह कार्य मै ताउम्र करता रहूंगा। उन्होंने आगे बताया कि सस्ते भोजन की व्यवस्था हफ्ते में एक दिन शुक्रवार को किया गया ही लेकिन लोगों के आशीर्वाद से इसे हफ्ते में तीन दिन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस कार्य मे लुम्बिनी नेत्र ज्योति संघ रुपनदेही के अध्यक्ष सागर प्रताप राणा, नेपाल सी एम ऐ संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, भीम अस्पताल AHW गोपाल उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय, सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
संवाददाता:महेश गुप्ता रुपनदेही नेपाल

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे