गोरखपुर में सपाई सड़क पर उतरे, गिरफ्तार

गोरखपुर में सपाई सड़क पर उतरे, गिरफ्तार

गोरखपुर में सपाई सड़क पर उतरे, गिरफ्तार
गोरखपुर में सरकार के खिलाफ जुलूस निकाल रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफतार कर पुलिस लाइन में बैठाया गया है।
आईएनन्यूज गोरखपुर डेस्क: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन के लिए सड़क पर उतरे सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया है।
सपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। वहां से वह जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ निकले। रास्ते में वह सरकार विरोधी नारे लगाते हुए चल रहे थे। जैसे ही जिलाधिकारी कार्यालय के पास पहुंचे तभी वहां पर पहले से शाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
सपा नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जन आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए धरना देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निकले थे। धरना कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठन, महिला सभा, पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में गिरावट के कारण जंगलराज की स्थिति पैदा हो गई है। बच्चियों से दुष्कर्म और हत्याओं की बाढ़ आ गई है। लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान है। इतना ही नहीं बिजली की दरों में वृद्धि करके लोगों को परेशान कर दिया गया है। यही हाल डीजल-पेट्रोल की है। दाम इतना बढ़ गया है कि आम जनता तक सरकार को कोस रही है। अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। आरक्षण पर संकट पैदा हो गया है। भर्तियों में धाधली और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। सपाइयों ने ईवीएम मशीन की जगह बैलेट पेपर से चुनाव, नकली शराब का धंधा बंद करने, शराब माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने, खनन माफियाराज खत्म करने, सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने की योजना में भ्रष्टाचार और हाईस्कूल इंटर की परीक्षा शुल्क में 150 से 182 प्रतिशत की बढ़ोतरी तथा छात्रों-युवाओं के साथ बढ़ रहे उत्पीड़न सरकार की नाकामियों के प्रमाण है। जनता अब सरकार को उखाड़ फेकने का फैसला ले चुकी है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे