सोनौली बार्डर पर अराजक तत्वो ने मचाया तांडव

सोनौली बार्डर पर अराजक तत्वो ने मचाया तांडव

सोनौली बार्डर पर अराजक तत्वो ने मचाया तांडव
घंटो राष्ट्रीय राजमार्गजाम,पुलिस से नोक झोक,पर्यटको से अराजक तत्वो ने किया दुर्यव्यहार,न०प०की विजली तोड़ा।
आई एन न्यूज सोनोैली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली बार्डर के कुछ लोग गोलबंद होकर कस्बे के
घंटो राष्ट्रीय राजमार्ग चक्काजाम कर तांडव मचाया और चक्काजाम छुड़ाने पहुंचे पुलिस कर्मियो से कुछ अराजक तत्व भिड़ गये और भारी संख्या में पुलिस फोर्स के पहुंचते ही अराजक तत्व भाग खड़ा हुए।
खबरो के मुताबिक रविवार की रात करीब नौ बजे जब बार्डर बंद होने वाला था उसी समय देशी विदेशी पर्यटक नेपाल से भारत में जाने के लिए लाइन में लगे थे। इसी बीच कुछ युवक दस की संख्या में सोनौली कस्बे के रामजानकी चौराहे पर एकत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर पुलिस और बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। इस बीच तमाम अन्य लोग भी आ गए और भीड़ का लाभ लेते हुए बॉर्डर पर अराजकता फैलाने का प्रयास करने लगे, यहां तक की पर्यटकों के साथ छीना झपटी और दुर्व्यवहार भी किया ।
अराजकता की खबर पर पहुंची सोनौली पुलिस से अराजक तत्व भिड़ गए और नोक झोक भी किया। सिपाहियों से नोक झोक की खबर पर भारी संख्या में पुलिस को पहुंचता देख अराजक तत्वों में भगदड़ मच गई और भागते समय अराजक तत्वों ने नगर पंचायत के बिजली के तमाम बल्ब को तोड़ दिये, नगर पंचायत के ट्रांसफार्मर के टायर का हवा निकाल दिया।
हलांकि पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर काफी सूझबूझ का परिचय देते हुए मामले को संभाल लिया। जिसके कारण शहर का माहौल अशांत होते होते बच गया।
इस संबंध में कोतवाल सोनौली विजय राज सिंह ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है अराजक तत्वों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। सभी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे