सुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदन

सुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदन

सुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदनसुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदन

सुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा  को पशुओं भेजवाया गौ सदन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
राष्ट्रीय राजमार्ग पर छुट्टा पशुओं से हो रही आए दिन दुर्घटना के मद्देनजर नगर पंचायत सोनौली प्रशासन ने छुट्टा पशुओं के विरूद्ध एक अभियान चलाकर लगभग 26 की संख्या में छुट्टा एवं बेसहारा गो वंशीय पशु गाय, बछडा,बछिया,साँड़ एवं बैल
पशुओं को पकड़कर उन्हें आज गौसदन भेजा है।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आय दिन छुट्टा पशुओं से दुर्घटनाएं हो रही हैं और किसानों की फसल बर्बाद हो रहे हैं।
जिसकी शिकायत नगर पंचायत के लोगों ने सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली से किया।
जिस पर श्री त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव को निर्देशित किया कि वह तत्काल प्रभाव से एक अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को गौ सदन भिजवावे जिससे कि किसानों का फसल बर्बाद ना हो और सड़क दुर्घटना पर विराम लग जाए। उक्त निर्देश के क्रम में आज शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पूरे दिन एक अभियान चलाकर सोनौली पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की धर पकड़ कर उन्हें ट्रक पर लाद कर गो सदन भेजने में जुटे रहे। सुधीर त्रिपाठी स्वंय मौके पर पहुचकर पशुओ को देखा और गौसदन भेजवाया है।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप इन छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोसदन भेजने का कार्य किया जा रहा। जिससे पशुओं के साथ साथ किसान भाइयों के फसल को भी सुरक्षित रखा जा सके। वही अधिशासी अधिकारी ने कहा कि मेरे नगर पंचायत सोनौली में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु शेल्टर होम निर्माणाधीन होने के कारण नगर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को गोसदन मधवालिया भेजा जा रहा है।जिससे इनकी देख-रेख सकुशल हो सके।
इस मौके पर संजय श्रीवास्तव (वरिष्ठ लिपिक),विजय तिवारी (सफाई निरीक्षक),सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम, पप्पू खान, आशुतोष त्रिपाठी, सहित नगर पंचायत सोनौली के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।सुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदनसुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदनसुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदनसुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदनसुधीर त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत से 26 छुट्टा पशुओं को भेजवाया गौ सदन

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे