सुधीर त्रिपाठी ने एसएसबी रोड के नाली निर्माण की परखा गुणवत्ता

सुधीर त्रिपाठी ने एसएसबी रोड के नाली निर्माण की परखा गुणवत्ता

सुधीर त्रिपाठी ने एसएसबी रोड के नाली निर्माण की परखा गुणवत्ता
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के सोनौली कस्बे में स्थित वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर एसएसबी रोड पर सड़क के किनारे चल रहे नाली निर्माण की प्रगति जानने पहुंचे शुक्रवार की दोपहर को आवश्यक रूप से पहुंचे सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने ठेकेदार से नाली निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को परखा। आसपास के लोगों से गुणवत्ता के बारे में जाना।
इसके उपरांत श्री त्रिपाठी वार्ड न07 राहुलनगर में पहुंच कर सफाई व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया और उक्त वार्ड की जनता का कुशल क्षेम पूछा और उनकी समस्याओं को सुनी। जिस समस्या का तत्काल निस्तारित होने वाले थे उनका निस्तारण किया।
अन्य समस्याओं का जल्द ही समाधान करने हेतु लोगों को आश्वस्त किये।
इस मौके पर उपस्थित लोगों से श्री त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों के स्नेह और आशीर्वाद से हमारा नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर है। जो आप के बीच प्रमाणिक है, आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहा तो मैं इस विकास की गति कम नहीं होने दूंगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह, सभासद अमीर आलम, प्रदीप नायक, पप्पू सिंह, अष्टभुजा मिश्रा, वकील अहमद, पप्पू खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे