परसामलिक: रोहिन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत,गांव में कोहराम

परसामलिक: रोहिन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत,गांव में कोहराम

परसामलिक: रोहिन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत,गांव में कोहराम
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम शीशमहल के कल्याणपुर टोला के पास सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के सामने बहने वाली रोहिन नदी में नहाते समय दो बच्चों की एक साथ डूबने से मौत हो गई। ये दोनों स्कूल से लौटते समय नदी में नहाने उतर गए थे। इन दो बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। दोनों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है पूरे गांव में मातम छा गया है।
सिसहनिया उर्फ शीशमहल गांव के टोला कल्याणपुर निवासी जयहिन्द साहनी का नौ वर्षीय पुत्र अंकित और वीरेन्द्र साहनी का दस वर्षीय पुत्र मुकेश गांव के ही चौराहे पर स्थित सेक्रेट हार्ड स्कूल में पढ़ते थे। एक साथ खेलते थे और एक साथ ही स्कूल आते-जाते थे।
सोमवार को दोनों स्कूल से छुट्टी होने के बाद एक साथ घर के लिए चले। दोनों ने अचानक गर्मी से निजात पाने के लिए नदी में नहाने की योजना बना ली। वहीं बस्ते को खूटी में टांगकर पास में बहने वाली नदी रोहिन नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और वहीं डूब गए। घंटों बीत जाने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो उनके परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। इसी दौरान किसी ने बताया कि दोनों नदी की तरफ जा रहे थे। इसके बाद परिजन व ग्रामीण नदी में दोनों बच्चों की तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों नदी में मिल गए। परिजनों ने अचेत अवस्था में दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दोनों की जान जा चुकी थी। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे