महंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ सामाजिक समरसता के अग्रदूत रहे—नरसिंह

महंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ सामाजिक समरसता के अग्रदूत रहे---नरसिंह

महंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ सामाजिक समरसता के अग्रदूत रहे---नरसिंहमहंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ सामाजिक समरसता के अग्रदूत रहे---नरसिंहमहंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ समाजिक समरसता के अग्रदूत रहे—नरसिंह
नौतनवा में धूमधाम से मनाया गया परम पूज्य अवैद्यनाथ व दिग्विजय नाथ जी महाराज का पुण्यतिथि ।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
परम पूज्य अवैधनाथ व परम पूज्य दिग्विजय नाथ जी महाराज का पुण्य तिथि आज बड़े ही धूमधाम से नौतनवा ब्लाक के सभागार में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा
मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू वाहिनी ने एक सहभोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
शुक्रवार की दोपहर को नौतनवा ब्लाक मुख्यालय को हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे ब्लॉक मुख्यालय को भगवा ध्वज से रंग दिया गया। इसके उपरांत ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज की 50 वी तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पांचवी पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाया।

इस क्रम में सर्व प्रथम दोनों महंत संतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का कार्यक्रम की शुरुवात किया गया।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी तथा विहिप द्वारा सामाजिक समरसता भोज का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष महराजगंज नरसिंह पांडे ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी शेष विजय सिंह मौजूद रहे। श्री शेष विजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा दोनों लोग देश समाज वह धर्म की रक्षा के लिए निरंन्तर समर्पित रहे।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष महाराजगंज नरसिंह पांडे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज व राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवैध नाथ जी महाराज जो सामाजिक समरसता के अवधूत रहे। ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज योग दर्शन के मर्मज्ञ थे कई बार मनीराम विधान सभा से विधायक तथा गोरखपुर से सांसद रहे। राजनीति में उनके आने का मकसद हिंदू समाज से कृतियों को दूर करना तथा मंदिर आंदोलन को गति देना रहा है। हिंदू धर्म में ऊंच-नीच दूर करने के लिए उन्होंने लगातार सहभोज का आयोजन करते रहे।
इस मौके पर जिला सह प्रभारी निपेंद्र विक्रम सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश चौबे, रूपनारायण मिश्र , जगदीश साहनी, बिरजू मद्धेशिया, संतोष अमित यादव सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे । महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे