फरेंदा: प्रेमिका के दरवाजे पर हो गया आग के हवाले

फरेंदा: प्रेमिका के दरवाजे पर हो गया आग के हवाले

फरेंदा: प्रेमिका के दरवाजे पर हो गया आग के हवाले
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
फरेंदा रोड पर शनिवार की शाम को प्रेमिका के घर 23 वर्षीय प्रेमी आग का शोला बन गया। दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में लड़की का पिता भी झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लड़का किशन आर्या चौक क्षेत्र के बसंतपुर गांव का रहने वाला था। शहर के एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। किशन शनिवार की शाम को लड़की के घर पहुंचा। घर में आग का शोला बन गया। प्रेमिका के घर के बाहर उसकी लाश पड़ी थी। लड़की के परिजनों का कहना है कि वह खुद बाहर से अपने शरीर पर आग लगाकर आया था। वहीं लड़के के परिजनों का कहना है कि लड़की के घर वालों ने उसे जला कर मार दिया।
बता दे की दो साल पहले वह लड़की को लेकर फरार हो गया था। प्रकरण में कोतवाली में केस दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भी जा चुका है। जेल से आने के बाद वह लड़की को लेकर फरार हो गया था। तब से वह लड़की के साथ अपने घर पर रहता था। ऐसा लोगों का कहना है।
घटना के बाद लड़की ने लड़के को पहचानने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि पता नहीं कौन लड़का है। शरीर पर आग लगाकर घर के अंदर घुसा। उसको बचाने के चक्कर में पिता भी झुलस गए। वहीं छानबीन के आधार पर एएसपी ने बताया कि लड़का लड़की को भगा ले गया था। उस मामले में वह जेल जा चुका है। वापस लौटने के बाद लड़की लड़के के साथ ही रह रही थी। 11 दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद लड़की अपने घर आ गई थी। जिसके बाद शनिवार को यह घटना हुई।
एएसपी ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि घर वालों ने आग लगा दी है। वहीं घर वालों का कहना है कि वह खुद पेट्रोल लेकर आया था। शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर लाइटर से आग लगा लिया। इस घटना को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं।
एएसपी आशुतोष शुक्ल– महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे