महराजगंज :-मां के साथ पोखरे में स्नान कर रही तीन लड़कियो की मौत

महराजगंज :-मां के साथ पोखरे में स्नान कर रही तीन लड़कियो की मौत

महराजगंज :-मां के साथ पोखरे में स्नान कर रही तीन लड़कियो की मौत
आई एन न्यूज चौक डेस्क:
चौक थाना क्षेत्र के सोनाड़ी खास सुंदरपुर पोखरे में डूबने से तीन लड़कियो की मौत हो गई है।
रविवार की शाम को सोनाड़ी खास सुंदरपुर पोखरे पर गांव की
जिवितिया व्रत रखने वाली
कुछ महिलाएं पोखरे में स्नान करने पहुंची महिलाएं पोखरे पर पूजा अर्चना के बाद स्नान करने लगी। उनके साथ गए बच्चे भी पोखरे में स्नान करने लगे। कविता पुत्री राममूरत, स्नेहा पुत्री अमित और विंदु पुत्री रामआशीष, इनके साथ रितिक और किरन भी पोखरे में स्नान करने लगी। हंसी खुशी के साथ पोखरे में हो हल्ला करते हुए उत्साहित बच्चे भी स्नान कर रहे थे कि कविता, स्नेहा और विंदु गहरे पानी में चले गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तीनों बालिकाएं डूबने लगी। वहीं रितिक और किरन डूबने से बच गए।
बालिकाओं को डूबता देख चीख पुकार मचने लगा ३स बीच गांव के क्द पुरूष पहुंच गये और पोखरी से कविता, स्नेहा और विंदु को बेहोशी की हालत में निकाला गया। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया।
लड़कियो की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
उक्त घटना के मिलते ही एसडीएम सदर और थानाध्यक्ष चौक मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि तीन बालिकाओं की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे