सोनौली आदर्श नगर पंचायत घोषित,लोगों में हर्ष, छोड़े पटाखे

सोनौली आदर्श नगर पंचायत घोषित,लोगों में हर्ष, छोड़े पटाखे

सोनौली आदर्श नगर पंचायत घोषित,लोगों में हर्ष, छोड़े पटाखेसोनौली आदर्श नगर पंचायत घोषित,लोगों में हर्ष, छोड़े पटाखे
सुधीर त्रिपाठी ने नगर विकास मंत्री को सौपा सोनौली के विकास की कार्य योजना।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली को आदर्श नगर पंचायत घोषित किए जाने पर सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश आशुतोष टंडन से मिलकर उनका आभार प्रकट कर सोनौली के चौमुखी विकास के लिए उन्हें एक कार्य योजना भी सौपा है।
बता दे की सुधीर त्रिपाठी सोनौली नगर पंचायत के विकास के लिए निरंन्तर लगे हुए है और लखनऊ में डेरा डालकर उन्होने नगर विकास मंत्री से मिलकर उन्हे विकास की कार्ययोजना सौपा जिसमें सोनौली को सोलर लाइट से युक्त करने, पार्क का निर्माण, सभी वार्डों में नाली,सड़कों के निर्माण हेतु स्वीकृति के लिए आग्रह किया। जिस पर नगर विकास मंत्री ने शीघ्र स्वीकृति देने का आश्वाशन भी दिया है।
सुधीर त्रिपाठी ने लखनऊ से इंडो नेपाल न्यूज़ को दूरभाष पर बताया कि नगर पंचायत सोनौली के 18 महीने के कार्यकाल में ही आदर्श नगर पंचायत का दर्जा उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया है। सोनौली नगर पंचायत को जिनके सहयोग से आदर्श नगर पंचायत होने का गौरव प्राप्त हुआ है उन सभी के प्रति हम आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता व्यक्त करते है।

श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि नगर पंचायत सोनौली की जनता के प्यार आशीर्वाद और स्नेह से यह सब कुछ संभव हो पा रहा है। उन्होंने आज के इस दिन को इतिहासिक दिन के रुप में बताते हुए सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को बधाई दिया है। इसी क्रम मे श्री त्रिपाठी ने पंकज चौधरी सांसद महराजगंज, अमनमणि त्रिपाठी विधायक नौतनवा तथा अमरनाथ उपाध्याय जिलाघिकारी महराजगंज के प्रति भी आभार प्रकट किया है।  महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे