भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, लूट खसोट, किसानों का उत्पीड़न बढा — मुन्ना सिंह

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, लूट खसोट, किसानों का उत्पीड़न बढा -- मुन्ना सिंह

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, लूट खसोट, किसानों का उत्पीड़न बढा -- मुन्ना सिंहभाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, लूट खसोट, किसानों का उत्पीड़न बढा — मुन्ना सिंह
आई एन न्यूज सोनोैली डेस्क:
सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में बेची जा रही है, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अराजकता बढ़ी है।
उक्त बातें मंगलवार को नौतनवा तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी द्वारा सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव के आवाहन पर आयोजित तहसील में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नौतनवा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने कही, उन्होंने यह भी कहां की यह संघर्ष कुछ भी नहीं है। इस चिलचिलाती धूप से घबराने की जरूरत नहीं है। हम लोगों को अभी काफी संघर्ष करने हैं। हम कैंसर के मरीज होते हुए भी आप के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
धरना स्थल पर से पहुंचने से पहले पूर्व विधायक कौशल सिंह अपने आवास से एक जुलूस के शक्ल में चल कर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे और धरने का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू दुबे कर रहे हैं जबकि संचालन वरिष्ठ नेता रामेश्वर बर्नवाल कर रहे हैं। मंच पर मुख्य रूप से एजाज खान, सुरेश मणि त्रिपाठी, राजू दुबे, राजेश शुक्ला, शैलेश कुमार, ओम प्रकाश जयसवाल, तेज प्रताप यादव, अशोक यादव, संजय सिंह, पप्पू जायसवाल, वकील अहमद, नागेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित जिलाधिकारी नौतनवा को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का  सबका साथ सबका विकास विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है। लोकसभा चुनाव तक जनता को  गुमराह कर चुनाव के बाद ही पेट्रोल डीजल रसोई गैस बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि यातायात नियमों के नाम पर जुर्माना में कार तोड़ वृद्धि खाद्यान्न वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि किसानों को खाद बीज की किल्लत, अपराधों में बेतहाशा वृद्धि से जनता त्रस्त हो गई है। इसके उपरांत 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे