सोनौली: डांडा नदी का पानी कचरे के ढ़ेर से हुआ विषाक्त

सोनौली: डांडा नदी का पानी कचरे के ढ़ेर से हुआ विषाक्त

सोनौली: डांडा नदी का पानी कचरे के ढ़ेर से हुआ विषाक्तसोनौली: डांडा नदी का पानी कचरे के ढ़ेर से हुआ विषाक्त
डांडा नदी पर कचरे के अंबार से नदी का पानी हो रहा प्रदूषित, एसडीएम नौतनवा से शिकायत।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल सोनौली बॉर्डर पर स्थित डांडा नदी को नेपाल द्वारा प्रदूषित किया जा रहा है। यहां तक कि पूरे जिले भर के कचरे को नदी के आसपास डंप किए जा रहे हैं। जिसके कारण सीमा से सटा वार्ड नं 02 चंद्रशेखर नगर और वार्ड नं 04 माधवराम नगर के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां तक कि उक्त नदी के पानी को पीकर नगर पंचायत सोनौली के पशु बीमार हो रहे हैं।
नदी पर अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोग खासा परेशान है। नेपाल के लोगो द्वारा कचरे का अम्बार लगाये जाने से भारतीय सीमा के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्वच्छ भारत मिशन को नेपाल द्वारा पलीता लगाए जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है।
बता दे कि डांडा नदी को कचरे की ढ़ेर से प्रदूषित किए जाने के मामले को लेकर सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने आज शुक्रवार को एसडीएम नौतनवा को दूरभाष पर अवगत कराते हुए इस पर तत्काल नेपाल के अधिकारियों से वार्ता कर डांडा नदी पर नेपाल के रुपन्देही जिले का सारा कचरे को डंप करवाने से रोकने की मांग की है।
श्री त्रिपाठी ने कहा है कि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी समय भारतीय सीमा क्षेत्र के लोगों का आक्रोश भड़क सकता है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे