धूमधाम से मनाया जाएगा आस्था का महापर्व छठ— गुड्डू खान

धूमधाम से मनाया जाएगा आस्था का महापर्व छठ--- गुड्डू खान

धूमधाम से मनाया जाएगा आस्था का महापर्व छठ— गुड़डू खान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर के सभी छठ घाटों पर आस्था व श्रद्धा का महापर्व छठ बड़े ही धूमधाम से मनाये जाने की तैयारी शुरू हो गई।
मंगलवार को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने नौतनवा रेलवे स्टेशन स्थित छठ पोखरे का निरक्षण किया और स्टेशन मास्टर घनश्याम प्रसाद चौधरी को एक मांग पत्र देकर सहयोग की अपील की।
बता दे कि नौतनवा नगर के रेलवे स्टेशन स्थित छठ पोखरे के अलावा तीन अन्य भुंडी छठ पोखरे,डॉ0 राम मनोहर लोहिया स्थित छठ पोखरे व दोमुहान घाट स्थित छठ पोखरे पर छठ पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूम धाम के मनाया जाने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। नौतनवा स्टेशन का कायाकल्प हुआ तो लोग कयास लगाने लगे कि अब लग रहा है कि छठ पर्व यहां नही मना पाएंगे और लोग इधर उधर भटक रहे थे जिसे देखते हुए श्री खान ने अपने अथक प्रयास से आज सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिये। श्री खान ने एक पत्र स्टेशन मास्टर को सौप कर स्टेशन स्थित छठ पर्व को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया। जिसे स्टेशन मास्टर ने अपनी स्वीकृति के अलावा उच्च अधिकारियों को भी इस महापर्व को सफल बनाने हेतू अवगत करा दिया, जिससे सारी असमंजस की स्थिति आज समाप्त हो गयी और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त स्थल पर धूम धाम के साथ छठ पर्व मनाया जाएगा।
स्टेशन मास्टर को मांग पत्र देने के बाद श्री खान ने बताया कि “हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के चारो छठ घाट पर छठ पर्व धूम धाम के साथ मनाया जाएगा इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है।
इस मौके पर बन्टी पाण्डेय, शाहनवाज खान, जितेन्द्र कुमार सीनियर टीईटी, सुमन कुमार, भागीरथी प्रसाद, राजकुमार गौड़,मो0 शकील के अलावा और कई लोग उपस्थित रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे