आईजी ने जिला जेल का किया निरीक्षण,बार्डर पर पुलिस को किया अलर्ट

आईजी ने जिला जेल का किया निरीक्षण,बार्डर पर पुलिस को किया अलर्ट

आईजी ने जिला जेल का किया निरीक्षण,बार्डर पर पुलिस को किया अलर्ट
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
गोरखपुर जोन के आईजी जयनारायण सिंह ने मंगलवार को बतौर नोडल अधिकारी महराजगंज का दौरा किया। जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी की। पुलिस को भारत-नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरतने के साथ दीपावली व छठ पर्व में अलर्ट रहने का निर्देश दिया। आईजी बुधवार को भी जिले में रहकर यहां की कानून-व्यवस्था व अपराध समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
बता दे कि शासन ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए पुलिस आलाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। इसमें गोरखपुर के आईजी जयनारायण् सिंह को महराजगंज का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शासन के निर्देश पर आईजी मंगलवार को शाम करीब चार बजे जिले में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को बंदियों के साथ मधुर व्यवहार करने व बड़े अपराधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही जेल में सफाई रखने, बंदियों को गुणवत्तायुक्त भोजन नाश्ता देने का भी निर्देश दिया।
इसके उपरान्त उन्होंने एसपी रोहित सिंह सजवान की मौजूदगी में सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक व एसओ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि यहां तीन वर्षों में चोरी, दहेज हत्या, बलात्कार, लूट,हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि कानून-व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
आईजी मीडिया से भी मुखातिब हुए। बताया कि भारत-नेपाल की खुली सीमा बेहद संवेदनशील है। लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद व त्योहार को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी व चेकिंग बढ़ा बढ़ा दी गई है। फरेंदा में बैंक लूटकांड में टीम को लगाया गया है। इसमें कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। आईजी ने बताया कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा बुधवार को भी की जाएगी। इसके बाद यहां की कानून व अपराध की रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे