सोनौली में सभी छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर-सुधीर त्रिपाठी

सोनौली में सभी छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर-सुधीर त्रिपाठी

सोनौली में सभी छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर-सुधीर त्रिपाठी
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: आदर्श नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र के चार स्थानों पर महान पर्व छठ को मनाए जाने की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। जिसके लिए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष आदर्श नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि स्वयं जुटे हुए हैं। निगरानी टीम के साथ साथ स्वयं छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए सख्त निर्देश दे रखे हैं।

मंगलवार की दोपहर को
साफ सफाई का अवलोकन करने पहुंचे सुधीर त्रिपाठी ने सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कहा कि महिला व्रतियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने पाएगी।
श्री त्रिपाठी ने रोहिणी नदी के श्याम कार्ड घाट पर व्रती महिलाओं को पूजा के लिए नदी में उतारने हेतु लोहे के विशेष सीढ़ी का इंतजाम किया गया है।
त्रिलोकपुर के पोखरे पर तथा फंरेंदी तिवारी के डांडा नदी पर और कुनसेरवा के चंचाई माता के पोखरे पर व्रती महिलाओं के लिए व्यवस्था का जायजा लिया।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल सोनौली अध्यक्ष बबलू सिंह,सभासद बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, पप्पू खान, राधेश्याम यादव, रामानन्द रौनियार
सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे