सोनौली में आधुनिक फ्लेक्स प्रेस का सुधीर त्रिपाठी ने किया उदघाटन

सोनौली में आधुनिक फ्लेक्स प्रेस का सुधीर त्रिपाठी ने किया उदघाटन

सोनौली में आधुनिक फ्लेक्स प्रेस का सुधीर त्रिपाठी ने किया उदघाटन।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के बार्डर पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली के एसएसबी रोड पर स्थित जायसवाल फ्लेक्स प्रिंट प्रेस का उदघाटन सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने रिबन काटकर किया।
आज बुधवार की दोपहर श्री त्रिपाठी को जायसवाल फ्लेक्स प्रिंट के प्रोपराइटर विनीत जयसवाल ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आधुनिक
फ्लेक्स प्रिंट का यह पहला प्रतिष्ठान है। निश्चित रूप से सीमावर्ती क्षेत्र ही नहीं नेपाल में भीअपनी गहरी पैठ बनाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को पोस्टर बैनर फ्लेक्स के लिए अब 10 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। सोनौली कस्बे में यह सुविधा उपलब्ध हो गया है।
इसी क्रम में विनीत जयसवाल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंण्डल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह, प्रताप मद्धेशिया, रामानंद रौनियार को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अमित जयसवाल मुकेश कुमार, अमीर आलम, आशुतोष त्रिपाठी, प्रेम  जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे