नेपाल : मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद, फायरिंग, कर्फ्यू एक की मौत

नेपाल : मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद, फायरिंग, कर्फ्यू एक की मौत

नेपाल : मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद, फायरिंग, कर्फ्यू एक की मौतनेपाल : मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद, फायरिंग, कर्फ्यू एक की मौत
आई एन न्यूज कृष्णा नगर डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बार्डर से सटे नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय में बवाल के बाद आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फायरिंग में एक की मौत होने की खबर है। इस घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और सीमा पर आवागमन बंद कर दिया गया है।
बता दे की नेपाल के सीमाई कस्बा कृष्णनगर के झंडेनगर में लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान रास्ते को लेकर विवाद हो जाने के चलते सीमा क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गया उपद्रवियों से पुलिस झड़क के बाद उन्हें नियंत्रित करने के लिए
पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े उसके बाद फायरिंग में सूरज पांडेय (22) घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गई। इस घटना के बाद सीमा पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। फिर भी
सड़कों पर टायर व बोतलें फेंकी गईं । विवाद बुधवार की रात से ही शुरू हुआ, रास्ता रोके जाने पर झड़प के बाद दो समुदायों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। मूर्तियां जहां थी वहीं खडी की गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में लगी पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने नौ राउंड फायरिंग की। इसके बाद भी उपद्रवियों ने ट्रैफिक पुलिस बूथ व पुलिस बूथ को आग के हवाले कर दिया। कृष्णानगर बाजार से सात सौ मीटर पूरब और तीन सौ मीटर कर्फ्यू लगा दिया गया है।
भारत और नेपाल की सीमाई पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। स्थिति नियंत्रण में है कि तनाव बरकरार है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे