निचलौल: महोत्सव के मंच उभरेगा हुनर का रंग, आडिशन आज

निचलौल: महोत्सव के मंच उभरेगा हुनर का रंग, आडिशन आज

महोत्सव के मंच उभरेगा हुनर का रंग, आडिशन आज
रविवार 15 दिसम्बर को होगा खुला आडिसन
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नगर की सामाजिक एकता की ढोर को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सिटी क्लब निचलौल के तत्वावधान में आगामी 29 दिसम्बर को ब्लाक परिसर निचलौल में निचलौल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इसके निमित्त रविवार 15 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से नृत्य एवं संगीत का आडिशन होगा।
यह जानकारी सिटी क्लब के प्रमुख सदस्य दुर्गा प्रसाद अग्रहरी व प्रदीप मिश्रा ने संयुक्त रुप से दी हैं।उन्होंने बताया कि 28 दिसम्बर को नगर में यात्रा वन्देमारत के साथ निचलौल महोत्सव सीजन 2 का जोरदार आगाज होगा।इसके बाद 29 दिसम्बर को दिन में 1 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सीनेमा जगत के कई प्रमुख कलाकार एवं सिंगर्स प्रतिभाग करेंगे।साथ ही क्षेत्र की उभरती हुई प्रतिभाएं भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।इसके लिए 15 दिसम्बर रविवार को प्रातः 10 बजे दुर्गा मैरिज हाल में आडिसन होना है। आडिसन में चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं महोत्सव के मंच पर प्रतिभाग करेंगी।आडिसन स्थल पर ही सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन आरम्भर होगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे