निचलौल महोत्सव:ऑडिशन के मंच पर बच्चों ने बिखेरा जलवा

निचलौल महोत्सव:ऑडिशन के मंच पर बच्चों ने बिखेरा जलवा

निचलौल महोत्सव:ऑडिशन के मंच पर बच्चों ने बिखेरा जलवा
महोत्सव में प्रतिभाग के लिए 173 बच्चों ने दिया ऑडिशन
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और राष्ट्रीय एकता के साथ साथ क्षेत्र की सामाजिक एकता की डोर को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सिटी क्लब निचलौल के तत्वाधान में आगामी 28 व 29 दिसंबर को निचलौल ब्लॉक परिसर में आयोजित होने वाले निचलौल महोत्सव के मंच पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का जलवा विखरने के लिए विभिन्न जनपदों से आये 173 बच्चों ने आडिशन दिया।
रविवार को नगर के दुर्गा मैरेज हाल में आयोजित आडिशन में विभन्न स्कूलों के बच्चों ने एक के बाद एक प्रस्तुति देकर सभी को हैरत में डाल में दिया। इस दौरान नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिले से लेकर बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण के बच्चों का ऑडिशन दिया। ऑडिशन में कुल 173 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतिभागियों के चयन की घोषणा जल्द की जाएगी।
सिटी क्लब के प्रमुख सदस्य दुर्गा अग्रहरी व आनन्द त्रिपाठी ने बताया कि 28 दिसम्बर को यात्रा बंदेमातरम के साथ निचलौल महोत्सव का आगाज होगा। 29 दिसम्बर को महोत्सव का मंच तमाम फिल्मी सितारों के बीच बच्चे प्रतिभाग करेंगे। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है। बच्चों का ऑडिशन के निर्णायक मंडल में म्यूजिशियन एवं कोरियोग्राफर आदित्य शर्मा व भोजपुरी गायक दुर्गेश वर्मा ने किया। ऑडिशन सुबह दस बजे से शुरू होकर देर शाम तक चली। प्रस्तुत कार्यक्रम में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, ताइक्वांडो प्रस्तुति आदि शामिल रहे। सिटी क्लब के प्रमुख सदस्य अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक अनीश सोनी ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय है। चयन से वंचित छात्र-छात्राओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें आगे और बेहतर प्रस्तुति करने की कोशिश करनी चाहिए। ऑडिशन का संचालन सिटी क्लब के प्रमुख सदस्य रवि प्रताप सिंह नेे की।
इस अवसर पर आलोक वर्मा, आशुतोष सिंह, प्रदीप, अनमोल अग्रवाल, अक्षत, शषिकेश तिवारी, सुमित पटेल, प्रवीण चौधरी, सिद्धार्थ तिवारी, मनोज राय, विनोद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे