किशोरावस्था में बदलाव विषय पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

किशोरावस्था में बदलाव विषय पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

किशोरावस्था में बदलाव विषय पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
पीयर एजुकेटरों की प्रतियोगिता में अभिनव अव्वल । उप स्वास्थ्य केन्द्र खुटहा पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र खुटहा पर मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य तथा किशोरावस्था में बदलाव विषय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन पीयर एजुकेटरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पीयर एजुकेटर अभिनव को प्रथम, शिवम को द्वितीय तथा नीरज को तृतीय स्थान मिला।
कम्युनिटी हेल्थ आफिसर उमा शंकर यादव ने बताया कि उक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पोषण एवं स्वास्थ्य तथा किशोरावस्था में बदलाव विषय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन पीयर एजुकेटरों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पीयर एजुकेटरों में संजना, संतपाल, प्रियंका, विनय, शिवानी, शिवम, नीरज, खुश्बू,अजय, पिंकी, प्रमोद, नेहा, रीता, बबिता व बशिष्ट आदि के नाम हैं। प्रतियोगिता में विजयी तीनों पीयर एजुकेटरों को पुरस्कृत किया गया।
वहीं पर कार्यक्रम में उपस्थित पीयर एजुकेटरों व किशोर -किशोरियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 11 से 19 आयु वर्ग के किशोर- किशोरियों में होने वाले बदलावों के बारे में विस्तार से बताया गया।
एएनएम अनुराधा सिंह ने सभी किशोर-किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपना कर कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। सभी को शौचालय का प्रयोग करना चाहिए, साफ पेयजल पीना चाहिए।
किशोरियां नैपकिन पैड लगाने से पहले व बाद में हाथ धुल लिया करें। एनीमिया से बचने के लिए आयरन एवं गोलियां और पौष्टिक आहार लेती रहें। चना, गुड़, अंकुरित दालें, हरी सब्जियों, मौसमी फल का सेवन करती रहें।
इस अवसर पर पुटून भारती, मंजू देवी, रीता देवी, चंद्रकांति, रीता गुप्ता ( सभी आशा कार्यकर्ता) एवं पूनम, प्रियंका, पिंकी, प्रीति, सकीना आदि किशोर किशोरियां मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित किशोर किशोरियों के बीच आयरन की गोलियां और प्रचार सामग्री भी वितरित किया गया।
—–
एनीमिया से वाली समस्याएं:-
-शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाना।
-थकान और कमजोरी महसूस होना।
-सांस लेने में दिक्कत होना ।
-शरीर के तापमान में कमी होना।
-त्वचा का पीला पड़ जाना।
-आंख के नीचे काले घेरे बन जाना आदि।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश
17 दिसम्बर 2019

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे