सोनौली: रैन बसेरा का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जताई नाराजगी

सोनौली: रैन बसेरा का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जताई नाराजगी

सोनौली: रैन बसेरा का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जताई नाराजगीसोनौली: रैन बसेरा का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जताई नाराजगीसोनौली: रैन बसेरा का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जताई नाराजगी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत सोनौली में स्थित रैन बसेरा का सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली ने औचक रूप से निरीक्षण किया और बेड पर चद्दर ना होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल चद्दर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
मंगलवार की देर शाम को सुधीर त्रिपाठी सोनौली कस्बे के रोडवेज बस डिपो में  नगर पंचायत सोनौली द्वारा बनाए गए रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दो बुजुर्ग राहगीर रैन बसेरा में मौजूद पाए गए। निरीक्षण में श्री त्रिपाठी ने देखा कि बेड पर चद्दर नहीं हैं। केवल गद्दा और रजाई है। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी को तत्काल निर्देशित किया कि सभी तखत पर गद्दा रजाई के साथ-साथ उस पर स्वच्छ चद्दर भी होना चाहिए।  श्री त्रिपाठी ने तत्काल अपनी देखरेख में सभी तखत पर चद्दर बिछवाए।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप नायक, अमीर आलम, बेचन प्रसाद, रामानंद रौनियार, राम आशीष तिवारी,तफज्जुल अंसारी अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनाथ यादव , वरिष्ट लिपिक संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे