साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जानिए समय, सूतक, उपाय और राशियों पर प्रभाव

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जानिए समय, सूतक, उपाय और राशियों पर प्रभाव

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जानिए समय, सूतक, उपाय और राशियों पर प्रभाव
आई एन न्यूज ब्यूरो ।
26 दिसंबर यानी गुरुवार को साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण हैं। उसके बाद चंद्र ग्रहण अगले साल जनवरी महीने में लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को लेकर कहा जा रहा है कि 296 सालों बाद ऐसा सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण यह वाला छल्ले जैसा होगा मतलब कि एक आग के छल्ले की तरह सूर्य नजर आएगा।
ज्योतिषशास्‍त्र कह रहे हैं कि 296 साल पहले 7 जनवरी 1723 को ऐसा ही दुर्लभ सूर्यग्रहण लगा था। वलयाकार होगा यह सूर्य ग्रहण। सूर्य का 97 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की रोशनी पड़ेगी। पौष मास की अमावस्या इस बार गुरुवार के दिन है और इसी दिन यह सूर्य ग्रहण लग रहा है। सुबह 8ः17 मिनट से लेकर 10ः57 मिनट तक यह सूर्यग्रहण लगेगा।
सूतक काल सूर्य ग्रहण में
ज्योतिषि इस सूर्य ग्रहण पर बता रहे हैं कि यह भारत में दिखाई देगा जिसकी वजह से सूतक का असर भी होगा। ग्रहण के एक दिन पहले ही सूतक का असर शुरु हो जाएगा। यानी 25 दिसंबर की शाम 5.33 मिनट से सूतक शुरु हो जाएगा और अगले दिन की सुबह 10ः57 पर सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। सूतक का विशेष महत्व ग्रहण के दिन होता है।
कई तरह के कामों को सूतक लगने के बाद हिंदू धर्म में नहीं किया जाता है। अशुभ समय सूतक के समय को माना जाता है। मूल नक्षत्र में चार ग्रह ग्रहण के दिन रहेंगे। जबकि सूर्य,चंद्रमा, बुध, बृहस्पति, शनि और केतु धनु राशि में रहेंगे। साथ ही राहु की पूर्ण दृष्टि इन छह ग्रहों पर रहेगी। बुध और गुुरु इसमें अस्त रहेंगे। यह ग्रहण कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ होगा। मंदिरों के कपाट भी इस ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे।
कहां-कहां पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण—-
भारत के साथ यूरोप, एशिया,ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में 26 दिसंबर काे यह सूर्य ग्रहण नजर आएगा।
क्या न करें ग्रहण के दौरान–
नए काम का शुभारंभ ग्रहणकाल के दौरान न करें।
भोजन बनाना और खाना सूतक के समय वर्जित होता है।
इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे को हाथ ना लगाएं।
ये काम करें ग्रहण के दौरान—-
भगवान का ध्यान और भजन ग्रहण के समय करना चाहिए।
उच्चारण करें मंत्रों का। घर पर गंगाजल का छिड़काव ग्रहण समाप्ति के बाद करें।
जो भोजन सूतक काल से पहले बना हुआ है उसमें तुलसी के पत्ते डालकर शुद्ध करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे