नौतनवा:श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह महराज का प्रकाश पर्व

नौतनवा:श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह महराज का प्रकाश पर्व

नौतनवा:श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह महराज का प्रकाश पर्व।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सिख पंथ के जनक गुरु गोविंद सिंह महाराज का 353 वां प्रकाश पर्व शनिवार को बडे ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाय गया। नौतनवा के गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा नौतनवां में सुबह से ही सिख समाज के लोग उमड़े रहे। सबसे पहले अखण्ड साहेब की समाप्ति के बाद गुरुद्वारे में शबद गायन के साथ गुरुद्वारे से एक जुलूस निकाला गया। जिसमे सिख समुदाय के लोगो अपनी गुरुवाणी से निहाल कर दिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को गुरु गोविंद सिंह के इतिहास से परिचित कराया। प्रकाश पर्व में शहर के कई विभूतियों ने शिरकत की और सभी को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस की बधाईयां दी। साथ ही वाहे गुरु के समक्ष समस्त मानव जगत के भले की प्रार्थना की गई।
जुलूश में मुख्य रूप से सरदार परमजीत सिंह, विक्की सिंह, गुरचरण सिंह, कुलदीप सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे