गैर संचारी रोगों के मरीजों को ढूंढेगा स्वास्थ्य विभाग

गैर संचारी रोगों के मरीजों को ढूंढेगा स्वास्थ्य विभाग

गैर संचारी रोगों के मरीजों को ढूंढेगा स्वास्थ्य विभाग

जिले के 27,000 लोगों की होगी स्क्रीनिंग,16 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जनपद में 30 साल से अधिक उम्र के करीब 27,000 लोगों की स्क्रीनिंग कर बीपी, शुगर और कैंसर जैसे गैर संचारी रोगों के मरीज ढूंढे जाएंगे। इसके लिए आगामी 16 जनवरी से 15 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशिक्षित चिकित्सक, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान के लिए तैयारी चल रही है। शासन स्तर से जिले में कुल 27,380 की आबादी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
इसके लिए जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हो चुकी है। अभियान से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
अभी यह अभियान 40 स्वास्थ्य केंद्रों/ हेल्थ वेलनेस सेंटर्स पर चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर परिवार फोल्डर बनाया जाएगा तथा 30 साल से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं का सीबैक फार्म भरा जाएगा। इस उक्त फार्म को कमुनिस्ट हेल्थ आफिसर या एएनएम के पास जमा किया जाएगा।
एक माह तक चलने वाले इस अभियान की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा।
——-
स्क्रीनिंग में लगेंगे चिकित्सक , सीएचओ व आशा कार्यकर्ता

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाक्टर महेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 30 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 21पीएचसी स्तर के चिकित्सक ,19 कम्युनिटी हेल्थ आफिसर ( सीएचओ)तथा 464 प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। स्क्रीनिंग के दौरान खास तौर से मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी तथा सभी का समुदाय आधारित मूल्यांकन प्रपत्र भरा जाएगा। इसे गैर संचारी रोग पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।
—–
प्रत्येक आशा कराएंगी 185 लोगों की स्क्रीनिंग

जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह ने बताया कि अभियान में लगाई गई सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने- अपने क्षेत्र के कम से कम 185 लोगों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लाकर स्क्रीनिंग कराना होगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश
07 जनवरी 2020

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे