गोरखपुर महोत्सव का आज से हो रहा आगाज

गोरखपुर महोत्सव का आज से हो रहा आगाज

गोरखपुर महोत्सव का आज से हो रहा आगाज
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर महोत्सव का आज शनिवार से आगाज हो रहा है। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 11 से 13 जनवरी तक ही चलेंगे लेकिन शिल्प मेला समेत कई अन्य कार्यक्रम 17 जनवरी तक जारी रहेंगे।
आज दोपहर 12 बजे पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 13 जनवरी की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव के समापन समारोह में शहरवासियों को संबोधित करेंगे। महोत्सव की शुरुआत के साथ ही अगले तीन दिनों तक शहर में इसकी धूम रहेगी। महोत्सव का मुख्य आयोजन स्थल डीडीयू परिसर बनाया गया है हालांकि पैराग्लाइडिंग समेत कुछ कार्यक्रम चंपा देवी पार्क में भी होंगे। महोत्सव में जुटने वाली लोगों की भीड़ के मद्देनजर आयोजन स्थल के रास्तों पर डायवर्जन की व्यवस्था भी लागू की गई है। पूरे दिन विभिन्न तरह की रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं होंगी, वही लोग शॉपिग के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। जीवन को आसान बनाने वाले तमाम तरह के प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए उत्पाद की खरीदारी करेंगे। शाम से आधी रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
शनिवार की रात बॉलीवुड नाइट में मशहूर गायिका अल्का याज्ञनिक अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगी, रविवार शाम को मुख्य मंच भोजपुरी नाइट में लोकगायक भरत शर्मा व्यास, भोजपुरी गायक वंदना और आकाश शुक्ला के नाम रहेगा। कॉमेडी नाइट के तहत गजोधर भईया यानी राजू श्रीवास्तव महोत्सव के दर्शकों के बीच होंगे। सांसद रवि किशन कविता का पाठ करेंगे। आखिरी दिन सोमवार को बॉलीवुड नाइट में गायक अभिनेता सोनू निगम का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोलेगा। महोत्सव में बच्चों, महिलाओं, युवा और बुजुर्गों सभी के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। रसोई, पुस्तक, हस्त शिल्प, एक जिला एक उत्पाद योजना के स्टॉल के साथ ऑटोमोबाइल्स तक के स्टॉल महोत्सव में लगाए गए हैं। बाल फिल्मोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। खान पान के लिए फूड जोन भी निर्मित किया गया है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे