सोनौली न०पं० के 3 वार्डो का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जाना हाल

सोनौली न०पं० के 3 वार्डो का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जाना हाल

सोनौली न०पं० के 3 वार्डो का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जाना हालसोनौली न०पं० के 3 वार्डो का सुधीर त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, जाना हाल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के तीन वार्डों का आज सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने औचक निरीक्षण कर वार्ड में जल रहे अलाव तथा सफाई व्यवस्था के साथ-साथ निरीह गरीब लोगों से स्वयं स्वयं मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और ठंड से बचाव के लिए उन्हें कंबल भी दिया।
बता दे कि इस गलन भरी ठंड को देखते हुए नगर पंचायत सोनौली के 14 वार्डो के प्रत्येक चौराहे तथा कस्बे के प्रमुख स्थानो पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही राहगीरो के लिए कस्बे में रैन बसेरा की बनाया गया है।
रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे अपने पूरे दलबल के साथ सुधीर त्रिपाठी 3 वार्डों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने नाली सड़क सफाई व्यवस्था तथा अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण के उपरांत पूरे मोहल्ले में भ्रमण कर गरीब मेरी असहाय महिला पुरुषों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और ठंड से बचाव के लिए कंबल साल उन्हें ओढ़ाया।
इसके उपरांत उन्होने चौपाल लगाकर उक्त वार्ड के सम्मानित जनता का कुशल क्षेम पूछा और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। जिसपर उक्त वार्ड की जनता ने कुछ आवश्यक सड़कों एवं नाली निर्माण की मांग किया। जिस पर श्री त्रिपाठी ने उक्त सड़को का जल्द ही निर्माण कराये जाने हेतु लोगों को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों के स्नेह और आशीर्वाद से नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर है।जो आप के बीच प्रामाणिक है,और आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहा तो इस विकास की गति को कम नहीं होने दूंगा।
इस मौके पर मुख्य रुप से सभासद बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, करम हुसैन,अमीर आलम,ओमप्रकाश शुक्ला, अहमद अली, विनोद, ओमप्रकाश कन्नौजिया, अशुतोष त्रिपाठी, अशर्फी लाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे