सक्रिय जीवनशैली के लिए खेलकूद और योगासन जरूरी”

सक्रिय जीवनशैली के लिए खेलकूद और योगासन जरूरी"

सक्रिय जीवनशैली के लिए खेलकूद और योगासन जरूरी”
” फिट इंडिया मूवमेंट, फिट इंडिया स्कूल” कार्यक्रम का होगा आयोजन, सभी माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होंगी खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियां
आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क:
सक्रिय जीवन शैली के लिए खेलकूद एवं योगासन जरूरी है। ऐसे में अब माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वर्तमान जीवन शैली के स्थान पर सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए ” फिट इंडिया मूवमेंट, फिट इंडिया स्कूल” कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने इस आशय का निर्देश सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिया है। उन्होंने कहा है कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य वर्तमान जीवन शैली में व्यवहारिक परिवर्तन करते हुए शारीरिक रूप से सक्रिय दैनिक जीवन जीने के लिए जनमानस को प्रेरित करना है।
इसके तहत विद्यालयों में प्रातःकाल प्रार्थना सभा के बाद 20 मिनट तक छात्रों से पीटी अवश्य करानी होगी। जिन विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक होंगे वहां अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश है।
उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में बेहतर तरीके से खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियां आयोजित हो इसके लिए खेल सामग्री एवं आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में शारीरिक गतिविधियां एवं खेलों की आदत विकसित करने के लिए सभी विद्यालयों द्वारा ‘ फिटनेस प्लान ‘ तैयार करना होगा।
——-
प्रतियोगिता का भी करें आयोजन
डीआईओएस ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों में भी योगासन एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां का बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। अभिभावकों को योगासन के लिए प्रेरित करने के लिए शिक्षक-अभिभावक समिति के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। प्रतियोगिता जनपद, मंडलीय एवं राज्य स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा।
—–
फिट इंडिया स्कूल कार्यक्रम को नामित होंगे नोडल अधिकारी
डीआईओएस ने बताया कि फिट इंडिया स्कूल कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। जो स्कूलों में आयोजित होने वाली खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों का अनुश्रवण कर सकें।
महराजगंज उ०प्र०
16 जनवरी 2020

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे