फर्जी वीजा के साथ इंडोनेशिया की महिला पहुंची आव्रजन कार्यालय, गिरफ्तार

फर्जी वीजा के साथ इंडोनेशिया की महिला पहुंची आव्रजन कार्यालय, गिरफ्तार

फर्जी वीजा के साथ इंडोनेशिया की महिला पहुंची आव्रजन कार्यालय, गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
इंडो नेपाल के सोनौली बार्डर से नेपाल जाने के लिए सीमा पर तैनात आव्रजन कार्यालय पहुंची एक इंडोनेशिया महिला को उसका वीजा फर्जी बताते हुए उसे हिरासत में लिए जाने की खबर है।
खबरो के मुताबिक गुरुवार को चेन्नई से गोरखपुर फ्लाइट से उतरी और वहां से बस से सोनौली पहुंची। नेपाल में प्रवेश करने से पहले वह अपने पासपोर्ट और वीजा के साथ स्वय आव्रजन कार्यालय में गयी। और अपने कागजात प्रस्तुत किए जांच के दौरान आव्रजन अधिकारियों ने
उसके वीजा को फर्जी बताते हुए उसे रोक लिया। पकड़ी गयी महिला ने आव्रजन अधिकारियों से कहा कि उसे नहीं पता कि उसका वीजा फर्जी है। महिला ने पूछताछ में अपना नाम रोहाना इमाम साबरी (44) निवासी इंडोनेशिया बताया, जिसका पासपोर्ट नंबर बी 0352074 है। इस दौरान महिला के साथ आया दलाल ससेंद नाथ मौका देखकर फरार हो गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसी ने उसे यह वीजा दिलवाया है। खुफिया एजेंसियां की टीम इस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है। सोनौली पुलिस इमीग्रेशन अधिकारियों के तहरीर पर उक्त विदेशी महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे