अंतरा’ लगवाने वाली महिलाएं अपनी शंकाएँ सुलझाएं केयरलाइन से

अंतरा’ लगवाने वाली महिलाएं अपनी शंकाएँ सुलझाएं केयरलाइन से

अंतरा’ लगवाने वाली महिलाएं अपनी शंकाएँ सुलझाएं केयरलाइन से

‘अंतरा केयरलाइन 1800-103-3044
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन की शुरुआत की गयी । महिलाओं ने इसे विकल्प के तौर पर चुना तो है,पर किसी भी तरह की समस्या होने पर सलाह लेने के लिए अभी भी महिलाएं बात करने से कतरा रही हैं | जबकि उनकी हर तरह की शंकाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंतरा केयरलाइन की शुरुआत की है |
उक्त जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि
अंतरा केयरलाइन 1800-103-3044 के जरिए महिलाएं इससे आसानी से जुड़ सकती हैं।
अंतरा लगवाने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं जिसे वह किसी से भी पूछने पर हिचकिचाती हैं, ऐसे में इस टोल फ्री नम्बर से वह बड़ी ही आसानी से अपने हर सवालों के जवाब घर बैठे ही ले सकती हैं, टोल फ्री नंबर डायल करने पर अंतरा से जुड़ी हर समस्या की उचित सलाह परामर्शदाता से मिल जाती है।
——–
‘ जिले में नौ माह में 3343 महिलाओं ने अंतरा अपनाया ‘

महराजगंज। परिवार नियोजन सामग्री प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि गर्भ निरोधक के अस्थायी संसाधनों में महिलाएं अंतरा इंजेक्शन लगवाने लगी हैं।
दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए जिले में नौ महीने ( अप्रैल 2019 से दिसम्बर 2019) में कुल 3343 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया है।
——
ऐसे जुड़े केयर लाइन से

• अंतरा का पहला इंजेक्शन लगवाते ही लाभार्थी महिला को इस नम्बर पर (1800 103 3044) कॉल कर अपना नाम पंजीकरण करवाना है, ताकि उन्हें उसके बाद समय पर इन्जेक्शन सम्बन्धी परामर्श की सुविधा मिलती रहे।
• पंजीकरण के बाद महिला को केयर लाइन से अगले इंजेक्शन की तारीख भी याद दिलायी जाती है।
• टोल फ्री नंबर पर दी गई सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाती है |
• टोल फ्री नम्बर की सुविधा सुबह 8 से रात 9 बजे तक उपलब्ध है।

——
‘अंतरा’ महिलाओं के लिए सुरक्षित विकल्प’

अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए एक सुरक्षित -अस्थायी गर्भनिरोधक विकल्पों में से एक हैं।
-तीन माह (त्रैमासिक) के अंतराल में लगने वाला यह इंजेक्शन एक बार लगवाने पर तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा देता है।
– अंतरा इंजेक्शन जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप-केन्द्रों पर लगाया जाता है, और यह पूरी तरह से नि:शुल्क है।
——–
पहली डोज़ लेने पर इन बातों का रखें ख्याल –

उचित स्क्रीनिंग हो जाने पर गर्भनिरोधक इंजेक्शन को किसी भी समय चुना जा सकता है, पर पहली डोज़ लेने पर इन बातों
का ख्याल रखना चाहिए।
• नियमित मासिक धर्म के बाद कभी भी।
• प्रसव के 6 सप्ताह के बाद।
• गर्भपात के तुरंत बाद।
——
इंजेक्शन लगाने के बाद इन बातों को न करें नज़रंदाज़

• जहाँ इंजेक्शन लगा वो उस जगह मालिश न करें।
• इंजेक्शन की जगह पर गर्म सिंकाई न करें।
• इंजेक्शन लगने के बाद 5-10 मिनट के लिए अस्पताल में ही रुके।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश
22 जनवरी 2020 |

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे