सोनौली: कोरोना के बहाने इमीग्रेशन अधिकारियों पर मनमानी का आरोप।

सोनौली: कोरोना के बहाने इमीग्रेशन अधिकारियों पर मनमानी का आरोप।

सोनौली: कोरोना के बहाने इमीग्रेशन अधिकारियों पर मनमानी का आरोप।
पहले नेपाल भेज दिया और आज भारत में आने से रोक दिया।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से
शनिवार को थाईलैंड से 250 पर्यटकों का एक दल महात्मा गौतम बुध की जन्मस्थली लुम्बनी नेपाल गया,सोनौली इमिग्रेशन अधिकारियों ने सभी विदेशी पर्यटकों के पासपोर्ट और वीजा जांच कर के वीजा पर डिपार्चर नेपाल के लिए दे दिया।
उक्त पर्यटकों का दल रविवार को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बनी से भर्मण कर पुनः सोनोली के रास्ते जब भारत आया तो नेपाल इमिग्रेशन कार्यालय ने सभी को भारत जाने के लिय वीजा पर डिपार्चर दे दिया। इस क्रम मे सभी विदेशी नागरिक भारतीय सीमा पर सुनौली स्थिति निर्देशन कार्यालय पहुंचे तो इमिग्रेशन अधिकारी पासपोर्ट और वीजा चेक कराने आये तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने दो थाईलैंड के पर्यटकों को वीजा पर अराइवल देने से मना कर दिया और कहा आप दोनों नेपाल वापस लौट जाएं और नेपाल के रास्ते ही थाईलैंड जाए और दोनों थाई पर्यटकों का वीजा बैंड कर दिया।
बताया जा रहा है 250 पर्यटकों के दल मे थाईलैंड के सुप्रीमकोर्ट और डिप्लोमेन्ट लोगो का दल था,जो तीन फरवरी को बौद्ध गया से अराइवल किया था और वहा से यह दल लुम्बनी के निकला था,जिसमे दो थाई यात्री बीते 14 जनवरी को बैंकाक से चीन गया थे। और 18 जनवरी को थाईलैंड लौट आया थे।
सबसे बड़ी बात है कि चीन से लौटे इन दो पर्यटकों को सोनौली इमिग्रेशन ने शनिवार को नेपाल जाने दिया और जो वह रविवार को नेपाल से लौटे तो उनके भारत में प्रवेश पर रोक लगा पासपोर्ट को बैंड कर दिया।
नेपाल के जानकारों का कहना है की जब यह दोनो थाई नागरिक
थाईलैंड से बोध गया आ गए और भारत से नेपाल चले गए तो फिर इनको वापस भारत आने से क्यो रोका गया यह एक बड़ा सवाल है।
नेपाल रूपंदेही जिले के होटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष रवि पंत ने भारतीय इमीग्रेशन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केरोना वायरस की आड़ में सोनौली के इमीग्रेशन अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं। अगर इन्होंने समय रहते अपनी आदतों में सुधार नहीं किया तो नेपाल होटल, ट्रैवल एसोसिएशन एक बड़ा संघर्ष करने के लिए बाध्य होगा।
हालांकि इस आरोप पर इमीग्रेशन अधिकारियों का कोई पक्ष नहीं मिल पाया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे