25.94 लाख लोगों की खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

25.94 लाख लोगों की खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

25.94 लाख लोगों की खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा
अभियान में लगेंगे करीब 5300 कर्मचारी, बनेगी 2442 टीम
आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिले में आगामी 17 से 29 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा। इसमें करीब 25.94 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। अभियान में कुल करीब 5300 कर्मचारी लगाए जाएंगे।
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के नोडल अधिकारी/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवतियों व गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को दवा नहीं खिलाई जाएगी। दवा स्वास्थ्य कर्मियों के सामने खानी है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है।
जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी ने बताया कि अभियान को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 5292 कर्मचारी लगाए गए है। अभियान के लिए कुल 2442 टीम बनाई गई है, प्रत्येक टीम में दो कर्मचारी ( कुल 4884) लगे हैं, अभियान पर नजर रखने के लिए कुल 408 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
——
क्या है फाइलेरिया:
नोडल अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। फाइलेरिया के लक्षण हाथ और पैर में सूजन( हाथीपांव) व हाइड्रोसील( अंडकोष में सूजन) है।
——-
फाइलेरिया की रोकथाम

– मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-अपने आसपास गंदा पानी न इकट्ठा होने दें।
-मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) के दौरान सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा व एलबेंडाजोल खाएं।
——
पिछले अभियान में 23.86 लाख लोगों को खिलाई गयी थी दवा

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि पिछले साल 10 से 14 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया था, उस अभियान में कुल करीब 23.86 लाख लोगों को दवा खिलाई गयी थी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे