नेपाल में प्याज के बाद अब लहसुन के लिए मची है मारामारी

नेपाल में प्याज के बाद अब लहसुन के लिए मची है मारामारी

नेपाल में प्याज के बाद अब लहसुन के लिए मची है मारामारी।
नेपाल सरकार ने चीन से आने वाले लहसुन पर लगाई रोक।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में प्याज के बाद अब लहसुन का भी रेट आसमान छूने लगा है । काठमांडू पोखरा जैसे पर्यटक शहर में लहसुन 7 से ₹800 किलो बिकने की खबर है।
बता दें कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से सटे मुल्क चीन इन दिनों एक घातक वायरस कोरोना से संक्रमित हैं। जिसके मद्देनजर नेपाल सरकार ने चीन से आयात होने वाली लहसुन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे नेपाल के बाजारों में लहसुन की कीमत आसमान छूने लगी है।
बुटवल, भैरहवा, नवलपरासी व कपिलवस्तु जिले में भी लहसुन की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। भारत ने नेपाल लहसुन ले जाने पर पहले से प्रतिबंध लगा रखा है। अब चीन से भी लहसुन न आने के कारण नेपाल में लहसुन की कीमत अचानक बढ़ गई है। जिसके कारण तस्करों की शादी हो गई है अब भारत से नेपाल लहसुन की तस्करी प्रारंभ हो गया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे