कोल्हुई को नगर पंचायत और ब्लाक बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा शुरु।

कोल्हुई को नगर पंचायत और ब्लाक बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा शुरु।

कोल्हुई को नगर पंचायत और ब्लाक बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा शुरु।
आई एन न्यूज कोल्हुई डेस्क:
कोल्हुई बाजार को नगर पंचायत और ब्लाक बनाने की मांग स्थानीय लोगो द्वारा जोर पकड़ती जा रही है।
बुधवार को कस्बे के लोगों ने
नगर पंचायत और ब्लाक बनाने की मांग को लेकर नगर में पदयात्रा निकाली। पांच दिनों तक यह पदयात्रा जगह-जगह पहुंचेगी। लोगों को जागरूक करते हुए इन मांगों को लेकर समर्थन हासिल किया जाएगा।
बता दे कि वर्षों से कोल्हुई को नगर पंचायत व ब्लाक बनाने की मांग उठती रही है, लेकिन जिम्मेदारों तक आवाज नहीं पहुंच रही थी। इसके चलते कस्बे के लोगों ने कोल्हुई क्षेत्र के इर्द-गिर्द पड़ने वाले गांवों के लोगों को साथ लेकर पांच दिन चलने वाली पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा में शामिल लोग क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर कोल्हुई को नगर पंचायत व ब्लाक बनाने के लिए जनसमर्थन व सहयोग की अपील करेंगे। यात्रा का शुभारम्भ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह व व्यापर मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने तिरंगा झंडा देकर किया।
पदयात्रा में शामिल लोगों का कहना रहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बसे कोल्हुई बाजार का इतिहास बहुत पुराना है। क्षेत्र के 15 किमी की परिधि के लोगों का मुख्य बाजार कोल्हुई है। भौगोलिक दृष्टि से यह कस्बा मित्र राष्ट्र नेपाल के बार्डर से जुड़ा हुआ है। कस्बे की आबादी भी नगर पंचायत के मानकों को पूरा करती है, फिर भी हमेशा उपेक्षित रहा है। इस क्षेत्र से जुड़ी ग्राम पंचायतों को ब्लाक तक जाने के लिए 20 से 23 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और तमाम जनप्रतिनिधियों मान ब्लॉक और नगर पंचायत बनाने की मांग किया गया किंतु किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे