फरेंदा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना 2 की मौत 2 घायल

फरेंदा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना 2 की मौत 2 घायल

फरेंदा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना 2 की मौत 2 घायल
आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क:
फरेंदा कस्बे के दक्षिणी बाईपास पर रोडवेज बस व बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो चालक व गाड़ी में बैठी एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
महराजगंज के फरेंदा में गुरुवार की सुबह फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पिपरा तहसीलदार निवासी रामदेव की पत्नी राजमती देवी बीमार चल रही थीं। आज सुबह गोरखपुर में किसी डाक्टर को दिखाने के लिए परिजन उन्हें बोलेरो गाड़ी से लेकर निकले। बोलेरो चालक रवि चौधरी (26) चला रहा था। गोरखपुर जाते समय फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर यह हादसा हो गया। मौके पर ही चालक रवि व महिला राजमती की मौत हो गई।
जबकि राजमती का बेटा सुमित यादव व एक महिला चानमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। फरेंदा सीएचसी से गंभीर रूप से घायल सुमित को सिर में अधिक चोट लगने के कारण तत्काल मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे