सोनौली में प्रतिबंधित प्लास्टिक की तलाश में दुकानो पर छापेमारी, हड़कंप

सोनौली में प्रतिबंधित प्लास्टिक की तलाश में दुकानो पर छापेमारी, हड़कंप

सोनौली में प्रतिबंधित प्लास्टिक की तलाश में दुकानो पर छापेमारी, हड़कंप
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित व्यापारिक महत्व के सोनौली कस्बे में एसडीएम नौतनवा के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन दुकानों पर अवैध प्लास्टिक की तलाश में छापेमारी किया गया और 7 किलो अवैध प्लास्टिक बरामद कर व्यापारियों से 17 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया।
खबरों के मुताबिक गुरुवार की शाम को एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनाथ यादव, निर्भय सिंह प्रभारी निरीक्षक सोनौली, अशोक कुमार चौकी प्रभारी सोनौली रहे। टीम सोनौली के करीब आधा पर्जग से अधिक प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर औचक रूप से जांच कर सिंगल यूज़ प्रतिबंधित सात किलो प्लास्टिक बरामद कर उक्त व्यापारियों से ₹17000 जुर्माना वसूल किया। और उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा प्लास्टिक मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनाथ यादव ने कहा कि छापामारी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे