शत प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव पर जोर दें आशा-डीएम

शत प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव पर जोर दें आशा-डीएम

शत प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव पर जोर दें आशा-डीएमशत प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव पर जोर दें आशा-डीएम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क
नगर के एक लान में सोमवार को आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डाक्टर उज्ज्वल कुमार ने कहा सभी आशा कार्यकर्ता शत प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव पर जोर दें। इसमें लापरवाही कतई न करें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक पखवाड़ा में लोगों के बीच जागरूकता लाएं।
उन्होंने कहा कि जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया है, प्रयास रहे कि आगे इससे भी बेहतर कार्य करें। गृह भ्रमण के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होती हैं, उन्हें पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आशा अपने अपने क्षेत्र में लोगों को समय समय पर जागरूक करने का कार्य करती हैं, वे गृह भ्रमण के दौरान शत प्रतिशत गर्भवतियों व बच्चों का टीकाकरण करवाने में मदद करें।
गर्भवतियों को नियंत्रित चेकअप कराने तथा छह माह तक बच्चों को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करें, इससे फायदे भी बताएं।
उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत को लेकर शासन व स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क हैं, इसके लिए सभी किशोर किशोरियों, गर्भवतियों को समय समय पर आयरन की गोली का सेवन करने के लिए बताएं।
एनीमिया से बचने के लिए गर्भवतियों बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में भी जानकारी दें तथा पौष्टिक आहार लेने के लिए भी कहें।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डाक्टर विवेक श्रीवास्तव ने कहा पूरे मार्च महीने में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 से 31 मार्च तक दस्तक पखवाड़ा मनेगा, इस दौरान सभी आशा अपने अपने गांव में लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूकता लाएं।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने सम्मेलना में किशोर सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया।
सभी आशा कार्यकर्ताओं के कहा कि किशोर स्वास्थ्य दिवस पर अधिक से अधिक किशोर किशोरियों को जोड़ें तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाएँ।
सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल, डिप्टी सीएमओ डाक्टर आईए अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, डीसीपीएम संदीप पाठक, सतेन्द्र सिंह, परिवार नियोजन सामग्री प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी, यूनिसेफ के जिला समन्वयक संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
——–
36 आशा कार्यकर्ता व तीन संगिनी सम्मानित
महराजगंज। आशा सम्मेलन में जिलाधिकारी , सीएमओ तथा एसीएमओ के हाथों 36 आशा व तीन संगिनी सम्मानित हुई।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह ने बताया उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने वाली आशा कार्यकर्ताओं में रूपा देवी, शांति देवी, कुनरी, शारदा, कलावती, कमीज फातिमा ,रिंकी शर्मा, सोनमती, निर्मला, सब्ज़ी देवी, अमिता देवी, रीता तिवारी, मंजू यादव, मंशा देवी, विमला देवी, सरोजनी देवी, शीला मौर्या, शकुन्तला देवी, विमलावती, मुदली देवी, राजकुमारी, पुष्पा चौधरी, मंजू गौतम, सत्यभामा,किरन गुप्ता, सावित्री, रंजिता गौड, शकुन्तला देवी, सोमरी, गीता, प्रभावती,मुन्नी देवी, दुर्गावती, अनीता, सन्ध्या, राजेश्वरी देवी के नाम हैं
वहीं पर सम्मानित होने वाली तीन संगिनियों में श्रीमती देवी, सुशीला देवी व त्रिवेणी देवी के नाम हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।
02 मार्च 2020

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे