आत्म शक्ति, इच्छा शक्ति और नैतिकता जीवन की अहम कड़ी—सीडीओ

आत्म शक्ति, इच्छा शक्ति और नैतिकता जीवन की अहम कड़ी---सीडीओ

आत्म शक्ति, इच्छा शक्ति और नैतिकता जीवन की अहम कड़ी---सीडीओआत्म शक्ति, इच्छा शक्ति और नैतिकता जीवन की अहम कड़ी—सीडीओ
आई एन न्यूज महराजगंज:
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि आत्म शक्ति, इच्छा शक्ति और नैतिकता जीवन की अहम कड़ी है। इसको बनाए रखना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कोई भी काम यदि जज्बे के साथ किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। किसी के प्रति कोई कार्य करना उपचार नहीं बल्कि सबका दायित्व है। सोच समझ कर कार्य करें तथा सही रास्ता अपनाएँ तो सफलता की सीढ़ी अवश्य मिलती है।
महिला और पुरुष समान श्रेणी में आते हैं, किसी के प्रति कोई अव्यवहारिक कार्य दुर्घटना माना जाता है। ऐसी सोच किसी को नहीं रखनी चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत एक मजबूर आंदोलन के बाद शुरू हुई थी। वर्ष 1908 में 15 हजार महिलाओं ने न्यूयार्क शहर में जुलूस निकाल कर नौकरी के घंटे कम करने की मांग की थी।
इसके अलावा उनकी मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए।मतदान करने का भी अधिकार दिया जाए।एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी आफ अमेरिका ने 28 फरवरी 1909 को न्यूयार्क में एक महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसके बाद हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा। इस वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम ईक्वेल बिल्ड स्मार्ट इनोवेट फार चेंज थीम पर मनाया जा रहा है।
अपर जिला अधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रशंसा प्रकट करते हुए महिलाओं की आर्थिक , राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से प्रेरणा लेकर अन्य महिलाओं को भी बेहतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजकरन पाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल, डिप्टी सीएमओ डाक्टर आईए अंसारी, जिला विकास आधिकारी जगदीश त्रिपाठी , डीसी मनरेगा उपेन्द्रपाल, डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय, सीडीपीओ मनोज शुक्ला प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए इनको मिला सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की रिंकू श्रीवास्तव( संगिनी) मंजू गौतम(आशा) सुशीला( स्टाफ नर्स) तथा बबिता शर्मा( बीसीपीएम) राजस्व विभाग की वंदना व शिल्पी केसरी, पंचायती राज विभाग की पुष्पा देवी व आशा देवी( ग्राम प्रधान) प्रिंगला चौधरी,प्रकृति नायक, प्रियंका पटेल व सुमन गुप्ता ( ग्राम पंचायत अधिकारी) पूनम गुप्ता ( सफाई कर्मी) सम्मानित की गयीं।
इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रधानाचार्या दमयंती यादव व शशिकला, परिषदीय विद्यालय की निरूपमा चौधरी( वार्डेन) किरन त्रिपाठी व विमलेश गुप्ता( प्रधानाध्यापिका) पशुपालन विभाग की डाक्टर प्रमीला सिंह, डाक्टर प्रतिभा तथा लेखाकार अंजू गौतम, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सोनी देवी( मुख्य सेविका) अंजलि विश्वकर्मा, अंजलि मिश्रा, सरिता चौरसिया, तथा ममता राय को भी सम्मानित किया गया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे