सोनौली बॉर्डर:नेपाल से पैदल आवागमन पर प्रतिबंध, बड़ी संख्या में फंसे यात्री

सोनौली बॉर्डर:नेपाल से पैदल आवागमन पर प्रतिबंध, बड़ी संख्या में फंसे यात्री

सोनौली बॉर्डर:नेपाल से पैदल आवागमन पर प्रतिबंध, बड़ी संख्या में फंसे यात्रीसोनौली बॉर्डर:नेपाल से पैदल आवागमन पर प्रतिबंध, बड़ी संख्या में फंसे यात्री
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: कोरोना वायरस के मद्देनजर मित्र राष्ट्र नेपाल ने आज से सात दिनों के लिए भारत-नेपाल की सोनोैली सीमा को सील कर दिया है। जिसके कारण बड़ी संख्या में नेपाल में भारतीय नागरिक और भारतीय सीमा में नेपाली नागरिक फंसे है, खासा परेशान है।
नेपाल सरकार ने आज सोमवार से यात्रियों के पैदल आवागमन को पूर्ण रूप से रोक दिया है। नेपाल केवल भारतीय ट्रको को ही प्रवेश ते रहा है।
सोनौली बॉर्डर से आम नागरिकों के आवागमन ठप होने के कारण सरहद के दोनों पार नेपाली नागरिकों का भारतीय सीमा में जमावड़ा लगा हुआ है। सभी यात्री पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के मूल .निवासी हैं जो भारत के विभिन्न शहरों से अपने वतन के लिए लौट रहे हैं। नेपाल सरकार के बॉर्डर सील करने के कारण वह सोनौली सरहद पर फंसे पड़े हैं। सोनौली बॉर्डर पर नेपाली नागरिकों की बड़ी संख्या में जमावड़े को देखते हुए सोनौली नगर के लोग काफी चिंतित हैं।
हालांकि आज से भारतीय सीमामें भी नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे