सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व मे पूरा नगर हुआ सेनेटाइज, घरो में रहने की अपील।

सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व मे पूरा नगर हुआ सेनेटाइज, घरो में रहने की अपील।

सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व मे पूरा नगर हुआ सेनेटाइज, घरो में रहने की अपील।सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व मे पूरा नगर हुआ सेनेटाइज,घरो में रहने की अपील।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
कोरोना वायरस के संक्रमण से नगर को बचाने के लिए आदर्श न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व मे आज नगर पंचायत प्रशासन और श्री त्रिपाठी स्वंय नगर को सेनेटाइज कर इस अभियान की शुरुआत की। साथ में अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव ने भी स्प्रे मशीन द्वारा सेनेटाइज किया। बार्डर पर खड़ी ट्रको और नगर पंचायत द्वारा दर्जनों स्प्रे मशीन के माध्यम से पूरे शहर को सेनेटाइज किया गया।
यह अभियान भारत नेपाल सीमा(नोमेसलैंड) से शुरू किया गया। नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डो को सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि “कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है उसके अनुसार पूरे नगर को सेनेटाइज किया जा रहा है। हम पूरी सतर्कता व सजगता से अपना काम कर रहे हैं। ताकि लोग सुरक्षित रह सके और कोरोना को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा फॉगिंग एवं कीटनाशक पाउडर का छिड़काव भी नालियों में किया जा रहा है,ताकि हमारे नगर के लोग चैन से रह सके।
इस अवसर पर सभासद बेचन प्रसाद,अमीर आलम,प्रदीप नायक,अफरोज खान,राजकुमार नायक,वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव,विजय यादव,सफाई निरीक्षक विजय तिवारी मौजूद रहें।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे