महाराजगंज; मास्क ना लगाने वाले 1254 लोगों का चालान – डीएम

महाराजगंज; मास्क ना लगाने वाले 1254 लोगों का चालान - डीएम

महाराजगंज; मास्क ना लगाने वाले 1254 लोगों का चालान – डीएम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर आज मंगलवार को
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क ना लगाने वालों के प्रति अभियान चलाकर 1254 लोगों का चालान कर ₹126780 जुर्माना वसूल किया गया।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद महाराजगंज के अंतर्गत 46 लोगों पर ₹4350 जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत सिसवा के अंतर्गत 36 लोगों पर ₹3600, नगर पंचायत घुघुली के अंतर्गत 20 लोगों पर 2300, नगर पंचायत निचलौल के अंतर्गत 108 लोगों पर ₹10230, नगर पालिका परिषद नौतनवा के अंतर्गत 75 लोगों पर ₹7500, नगर पंचायत आनंदनगर के अंतर्गत 54 लोगों पर 5400, नगर पंचायत सोनौली के अंतर्गत 55 लोगों पर ₹7400 जुर्माना लगाया गया।
इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा 860 लोगों पर ₹86000 जुर्माना लगाया । जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले यदि आवश्यकतानुसार उन्हें घर से बाहर निकलना ही पड़े तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर निकले अन्यथा उनसे जुर्माना वसूल किया जाएग।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे