सोनौली बार्डर: नेपाली नागरिक अपने वतन रवाना ,चेहरे पर रौनक

सोनौली बार्डर: नेपाली नागरिक अपने वतन रवाना ,चेहरे पर रौनक

सोनौली बार्डर: नेपाली नागरिक अपने वतन रवाना ,चेहरे पर रौनक
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर लाक डाउन के कारण भारतीय सीमा में रोके गए 105 नेपाली नागरिकों को आज उनके वतन नेपाल भेज दिया गया ।
शुक्रवार की दोपहर को सोनौली बॉर्डर पर भारत और नेपाल के दोनों सीमाओं में लॉक डाउन होने के कारण भारत के विभिन्न महानगरों से अपने वतन नेपाल लौट रहे श्रमिक सोनौली के भारतीय सीमा में फंसे हुए थे। कल बृहस्पतिवार को देर रात को अपने वतन जाने के लिए नेपाली नागरिक सोनौली सीमा पर काफी हंगामा किए और नेपाल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की ।इन्हीं आक्रोश के देखते हुए नेपाली प्रशासन ने आज शुक्रवार को इन्हें नेपाल जाने की अनुमति प्रदान कर दी। इनमें से आज 105 नेपाली श्रमिकों को जो नेपाल के रूपंदेही, अर्घाखांची और पालपा जिले के निवासी थे उन्हें नेपाली प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया है। सभी को जांच के उपरांत नेपाल में भेज दिया गया है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे